फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two batteries of e rickshaw explode due to overcharging in Lucknow three died

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: ओवर चार्जिंग से ई-रिक्शा की दो बैटरी फटीं, मां-बेटे व भतीजी की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 12 May 2023 08:37 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 May 2023 08:37 PM IST
सार

बैटरी के फटने से कमरे में सो रहे परिवार के पांच लोगों पर तेजाब पड़ गया। इससे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। दो मासूमों में दो साल के समर व सात साल की प्रिया की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Two batteries of e rickshaw explode due to overcharging in Lucknow three died
हादसे के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के बीबीडी के जुग्गौर स्थित निवाजपुरवा में ई-रिक्शा की बैटरी तेज धमाके के साथ फटने से मां रोली (25), बेटे कुंज (3) और भतीजी रिया (9) की मौत हो गई। हादसा गुरुवार सुबह चार बजे हुआ। बैटरी के फटने से कमरे में सो रहे परिवार के पांच लोगों पर तेजाब पड़ गया। जिसके कारण सभी गंभीर रूप से झुलस गए। दो मासूमों में दो साल के समर व सात साल की प्रिया की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं बचाने में एक लड़का अंकित भी झुलसा है। हालांकि उसे अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं परिवारीजन पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए बाराबंकी लेकर चले गए।

विज्ञापन


मूलरूप से बाराबंकी के गोसाइनपुरवा मोहम्मदपुर खाला निवासी अंकित बीबीडी इलाके के निवाजपुरवा, जुग्गौर में परिवार सहित रहता है। अंकित पेशे से ई-रिक्शा चलाता है। अंकित के भाई अंशु के मुताबिक, गोंडा में रिश्तेदारी में एक शादी समारोह का आयोजन था। जिसमें शामिल होने उसे जाना था। वह बाराबंकी से अपने परिवार के साथ लखनऊ आया। भाई अंकित के पास उसने अपनी दोनों बेटियों रिया और प्रिया को छोड़ दिया। इसके बाद बेटे युवराज व पत्नी रेखा के साथ नौ मई को गोंडा चला गया। गुरुवार को उसे हादसे की सूचना मिली। अंशु ने बताया कि अंकित के परिवार में पत्नी रोली, दो बेटे कुंज व समर हैं।

विज्ञापन

सुबह चार बजे तेज धमाके के साथ फटी बैटरी
अंशु के मुताबिक, अंकित बुधवार रात को ई-रिक्शा लेकर घर पहुंचा। वह ई-रिक्शे के लिए दो बैटरियां ले रखी है। एक पहले से ही कमरे में था। दूसरी बुधवार रात को पहुंचने के बाद ई-रिक्शे से निकालकर कमरे में रख दिया। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे अंकित जगा और बाथरुम चला गया। इतनी देर में तेज धमाका हुआ। वह भागकर कमरे में पहुंचा तो वहां सो रहे सभी परिजन तड़प रहे थे। दोनों बैटरियां फट गई थी। आननफानन वह सभी को लेकर चिनहट स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां रोली, रिया और कुंज ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने समर व प्रिया की हालत गंभीर बताई, वहीं अंकित को खतरे से बाहर बताया है।

मासूमों को तड़पता देख चीखा पिता
अंकित जब कमरे में पहुंचा तो वहां का मंजर देख वह चीख पड़ा। मासूम तेजाब से झुलसे चीख रहे थे। पत्नी भी बचाने के लिए पुकार रही थी। अंकित को कुछ देर तक यह समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करे। वह अपने बेटों व भतीजियों की हालत देख चीखने लगा। आसपास के लोगों ने बताया कि अचानक सुबह के समय चीखपुकार सुनकर सभी की नींद खुल गई। सभी अंकित की घर की तरफ भागे। वहां कमरे की हालत देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गया।

विज्ञापन

ओवर चार्जिंग के कारण हादसा
प्रभारी निरीक्षक बीबीडी विनय कुमार सरोज के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने पर टीम ने पड़ताल की। शुरूआती पड़ताल में सामने आया कि दोनों बैटरियों को चार्जिंग के लिए लगाया गया। जरूरत से अधिक चार्जिंग के कारण हादसा हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दो दिन में इलाज में खर्च हो गए चार लाख
अंशु के मुताबिक हादसे की सूचना मिलने पर जब वह पहुंचा तो चार मासूमों व भाई की पत्नी की हालत देखकर कलेजा फट गया। इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। लगातार रुपये की जरुरतों ने तोड़ दिया। दो दिन में उसे छह लोगों के इलाज के लिए चार लाख रुपये खर्च करने पड़े। अंशु को इलाज में रुपये खर्च होने से ज्यादा मासूम बच्चों को न बचा पाने का दर्द साफ दिख रहा था। वहीं दो मासूम बच्चों प्रिया व समर की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed