फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two assosiates of shine city arrested

शाइन सिटी के दो एसोसिएट गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
two assosiates of shine city arrested
लखनऊ। शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज के दो एसोसिएट को एसटीएफ ने मंगलवार देर रात पीजीआई थाना क्षेत्र के शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार नागर के मुताबिक, एसटीएफ और ईओडब्ल्यू की टीम ने शाइन सिटी के एसोसिएट कैंट क्षेत्र के छोटी लाल कुर्ती निवासी शाहिद और रामदास का हाता निवासी तौसिफ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह वर्ष 2016 से शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज में एसोसिएट के रूप में कार्य कर रहे थे। दोनों ने कंपनी में रुपये निवेश कराने के लिए ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर रुपये निवेश कराते थे। जिसके बदले में उनको कंपनी की तरफ से मोटा कमीशन मिलता था। कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम व एमडी आसिफ नसीम हैं। गोमतीनगर पुलिस ने एक नवंबर को कंपनी के एमडी आसिफ नसीम को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed