फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested with wine

पंचायत चुनाव में बांटने के लिए जा रही अवैध शराब की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 11 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
two arrested with wine
लखनऊ। गोमतीनगर पुलिस ने शनिवार को डीसीएम में लादकर आलू के बोरो में छिपाकर लाई जा रही अवैध शराब की खेप के साथ दो तस्कर आदर्श प्रताप लोधी निवासी हरदोई और अशोक कुमार यादव निवासी फर्रुखाबाद को सहारा अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से 234 पेटियों समेत 10 आलू की बोरी बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते बेधड़क अवैध शराब परोसी जा रही है। इसके चलते आसपास के जिलों में शराब की डिमांड बढ़ गई है। हरियाणा व अन्य राज्यों से यूपी में अवैध शराब की तस्करी बड़े पैमाने पर की जारी है। इसका खुलासा लखनऊ में गोमतीनगर पुलिस की टीम ने शनिवार को लाखों की विदेशी अवैध शराब की खेप बरामद कर किया। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन के मुताबिक, डीसीएम में आलू के बोरों के बीच शराब छिपाकर हरियाणा से यूपी में लाई गई थी जो पंचायत चुनाव में यूपी के तमाम जिलों में सप्लाई होनी थी। साथ ही कुछ खेप बिहार जानी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दो तस्करों के साथ शराब बरामद कर ली।
विज्ञापन

गोमतीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी ने बताया कि जिन दो तस्करों आदर्श और अशोक यादव के पास से ये शराब बरामद की है, दोनों आरोपी हरियाणा से वहां के ब्रांड की विदेशी शराब लेकर यूपी और बिहार में पहुंचाने वाले थे। यूपी में पंचायत चुनाव हो रहे हैं और बिहार में शराब बंदी के चलते डिमांड बढ़ गई है। प्रभारी के मुताबिक, 238 पेटी शराब के साथ बड़ी मात्रा में जानलेवा यूरिया, केमिकल, रैपर्स, बोतलें भी बरामद की हैं जिसे मिलाकर जहरीली शराब तैयार की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा थी पकड़ी गई शराब
पुलिस के मुताबिक, ब्रांडेड शराब की डुप्लेकेसी कर तैयार की जा रही यह शराब लोगों के लिए काफी घातक है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ये शराब की खेप यूपी तक कैसे पहुंची। हालांकि आबकारी विभाग और उसके अधिकारी लगातार अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ कार्रवाई का दम भरते हैं।
तीसरी बार ले जा रहे थे शराब की खेप
एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वे शराब की तीसरी खेप ले जा रहे थे। इससे पहले दो बारे ले जा चुके हैं। बिहार में शराब बंद होने के बाद से हरियाणा से ही शराब जाती थी। पंचायत चुनाव को देखते हुए इस बार माल की डिमांड ज्यादा हो गई थी तो यह तीसरी खेप ले जा रहे थे।
हापुड़ में से होती है तस्करी
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने बताया कि उनको सिर्फ शराब की खेप पहुंचाने के लिए कहा जाता है। इसकी सारा लेेन-देन हापुड़ जिले में रहने वाला अजय प्रधान करता है। उससे मुलाकात नहीं होती है। काम आता है और माल पहुंचाने के लिए कहा जाता है। इससे ज्यादा जानकारी नहीं लेते हैं। डीसीपी पूर्वी के मुताबिक, मामले की अभी और जांच की जाएगी।

यह माल हुआ बरामद
पुलिस को दोनोें तस्करों के पास 750 एमएल की 38 पेटियां (456 बोतलें), 180 एमएल की 36 पेटियां (1728 बोतलें), 375 एमएल की 35 पेटियां (840 बोतलें), 180 एमएल की 25 पेटियां (1200 बोतलें), 750 एमएल की 20 पेटियां (240 बोतलें), 375 एमएल की 40 पेटियां (960 बोतलें), 180 एमएल की 24 पेटियां (1152 बोतलें), दो पेटियों में बिस्लेरी की 48 बोतलें और 10 आलू की बोरी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed