फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested in kidnapping minor

किशोरी को अगवा करने वाले दबोचे गये, जेवरात भी बरामद

Wed, 16 Dec 2020 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
two arrested in kidnapping minor
लखनऊ। चौक थानाक्षेत्र के रहने वाले एक ज्वेलर्स के घर से लाखों रुपये के जेवरात व उसकी 13 साल की बेटी को अगवा करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से दबोचा है। उनके पास से किशोरी को सकुशल बरामद किया और 10 तोला सोना भी मिला है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चौक विश्वजीत सिंह के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले इलाके में रहने वाले ज्वेलर्स के यहां जेवरात बनाने वाले कारीगर संटू घोरूई और पिंटू घोरूई ने उसकी 13 साल की बेटी को अगवा कर लिया था। इसके अलावा घर से लाखों के जेवर ले गए थे। एसीपी चौक इंद्रप्रकाश सिंह ने बताया, आरोपियों की लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली। लोकेशन के आधार पुलिस की एक टीम गठित कर पश्चिम बंगाल के पूर्व ठकरानी खानाकुल में भेजा गया जहां दोनों आरोपी मिले। उनकी निशानदेही पर किशोरी को खोजकर 10 तोला सोना बरामद कर लिया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आया गया। यहां पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed