{"_id":"622d81299460b47c0672a650","slug":"two-arrested-in-doubt-of-human-trafficking-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: मानव तस्करी के शक में दो आरोपियों संग 6 बालिकाएं पकड़ी गईं, सूरत ले जाया जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: मानव तस्करी के शक में दो आरोपियों संग 6 बालिकाएं पकड़ी गईं, सूरत ले जाया जा रहा था
Sun, 13 Mar 2022 02:48 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:48 PM IST
सार
अवध एक्सप्रेस से छह बालिकाओं को बिहार से सूरत ले जा रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया। ये छह बालिकाओं को अवध एक्सप्रेस से लेकर जा रहे थे। मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवध एक्सप्रेस से बिहार से सूरतगंज ले जाई जा रही छह बालिकाओं को दो आरोपियों के साथ जीआरपी पुलिस ने शनिवार की रात रेलवे स्टेशन से पकड़ा। बेटियों को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द करने के साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला नगर कोतवाली के रेलवे स्टेशन का है। शनिवार की रात जीआरपी को मानव तस्करी के लिए अवध एक्सप्रेस से बालिकाओं को ले जाने की सूचना मिली। जिस पर इंस्पेक्टर अनूप कुमार वर्मा की टीम ने बिहार प्रांत के समस्तीपुर जिले के थाना विधान के बराही निवासी अकबर व सरताज को 8 से 10 साल की आयु की छह बालिकाओं के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि वह बालिकाओं को सूरत के एक मदरसे में दाखिल कराने जा रहे थे। उनके यहां मदरसा बंद होने के बाद सूरत के मदरसे में खाने ठहरने से लेकर के शिक्षा तक की व्यवस्था है। सरताज ने बताया कि इसमें एक उसकी बेटी भी है। जबकि अन्य गांव की हैं।
विज्ञापन
इस पर जीआरपी ने बेटियों के परिजनों से भी बात की और उन्हें बुलाया है। बरामद बालिकाओं को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बालिकाओं के परिजनों को भी बुलाया गया है।