फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for trying to lift the burqa of a girl

Lucknow News: युवती का बुर्का उठाकर देखने की कोशिश, दो गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for trying to lift the burqa of a girl
लखनऊ। दुबग्गा इलाके में बाइक से युवक के साथ जा रही युवती का दो युवकों ने बुर्का उठाकर देखने की कोशिश की। बाइक सवार युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी अभद्रता करने लगे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस बीच वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगोंं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी जेहटा शिव सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर में यह घटना हुई थी। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान हाता रहीम बासित निवासी हयात और काजी गढ़ी काकोरी निवासी एजाज के रूप में हुई। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक-युवती कहीं जा रहे थे। इसी बीच पीछे से दो युवक बाइक से पहुंचे और आईआईएम रोड पर कूड़ा चौराहे के पास दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने बाइक से उतरते ही युवती का बुर्का उतारकर उसे देखने की कोशिश की। विरोध पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। हंगामा बढ़ता देख युवती ऑटो में बैठकर चली गई। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। चौकी प्रभारी का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक था कि बुर्के में उनके परिवार की कोई महिला है। इस बात की पुष्टि के लिए दोनों युवती का बुर्का उतारने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article