फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two arrested for murder of sub inspector in Amethi.

अमेठी में तैनात दरोगा की हत्या में प्रधान पति समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jun 2020 07:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for murder of sub inspector in Amethi.
दरोगा हत्याकांड के आरोपियों के साथ एएसपी नित्यानंद राय। - फोटो : amar ujala

अमेठी जिले के पुलिस महकमे के वायरलेस विभाग में तैनात दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम की हत्या में शामिल प्रधान पति समेत दो आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस के खुलासे पर यकीन करे तो प्रधान पति समेत अन्य आरोपी मृतक की जमीन से आने जाने के लिए रास्ता मांग रहे थे। रास्ता न देने पर उसका कत्ल कर दिया था।

विज्ञापन


इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका था। वहीं चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इस मामले की विवेचना सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी कर रहे थे। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां करन गांव के रहने वाले दरोगा धर्मेंद्र कुमार गौतम की 20 अगस्त 2018 में हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच सीओ महराजगंज कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडों से पीटकर की थी हत्या

दरोगा की लखनऊ-रायबरेली रोड पर जमीन पर है। दरोगा की जमीन के पीछे आरोपी सोनू यादव की भूमि थी। प्रधान पति समेत अन्य लोग दरोगा की जमीन से रास्ता मांग रहे थे। दरोगा ऐसा करने के लिए तैयार नहीं था। इसी वजह से इन सबने मिलकर दरोगा की लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी थी।

इस मामले में मझिगवां करन गांव के प्रधान पति विजय यादव और बबलू चौरसिया उर्फ अंजनी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इन दोनों की गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी सोनू यादव को पहले ही इस मामले में पकड़कर जेल भेजा जा चुका था। वहीं चौथे आरोपी रामकुमार यादव निवासी देवानंदपुर थाना मिल एरिया की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed