{"_id":"658a9fdcc369da3fba0e2323","slug":"two-arrested-for-doing-the-fraud-on-the-name-of-job-in-sitapur-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: युवाओं को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लाख रुपये ठगे, पुलिस के हत्थे चढ़े, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: युवाओं को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लाख रुपये ठगे, पुलिस के हत्थे चढ़े, जेल भेजा गया
Tue, 26 Dec 2023 03:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Dec 2023 03:11 PM IST
सार
सीतापुर में नौजवानों को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 44 लाख रुपये ठगने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए ठगी के दोनों आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर शहर कोतवाली पुलिस ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 44 लाख रुपए बेरोजगार युवकों से ठग लिए थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। शहर कोतवाली के मोहल्ला ग्वाल मंडी निवासी हर्ष ने 10 जुलाई को एक मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप था कि उसे सेना में नौकरी के नाम पर फर्जी दस्तावेज दे दिए गए। आरोपियों ने उसके अलावा सात अन्य धीरेंद्र, हर्ष, दीक्षा श्रीवास्तव, गौरव कुमार, राजीव आदि से कुल 44 लाख रुपए ठग लिए थे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद गांव गुनारा निवासी अजीम और गांव गौसनगर निवासी रवि दिवाकर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बीएसएफ के आईजी का परिचय पत्र, थल सेना के लेफ्टिनेंट फर्जी परिचय पत्र, दो मोहर और सात फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपी भोले-भाले नौजवानों को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर अपने जाल में फंसाने का काम करते हैं। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शहर कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला की टीम को सफलता मिली है।