{"_id":"652bad3124827d9d850fbdb5","slug":"two-arrested-for-beating-police-man-in-mohanlalganj-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज: ट्रक पर पत्थर फेंकने से रोका तो सिपाही को पीटा, महिला सिपाही से भी अभद्रता, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज: ट्रक पर पत्थर फेंकने से रोका तो सिपाही को पीटा, महिला सिपाही से भी अभद्रता, पांच पर केस दर्ज
Sun, 15 Oct 2023 02:43 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:43 PM IST
सार
मोहनलालगंज इलाके में कुछ लोगों ने सिपाही को पीट दिया और महिला सिपाही से भी अभद्रता की। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ट्रक पर पत्थर फेंकने से मना किया तो कुछ लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी। सिपाही को बचाने आई महिला सिपाही को भी लोगों ने पीट दिया। सिपाही की तहरीर पर दो महिला समेत पांच अज्ञात लोगों के विरूद्व केस दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पुलिस लाईन में तैनात विधानसभा सुरक्षा मे लगा सिपाही होमेश यादव कस्बा मोहनलालगंज में किराए के कमरे में रहता है। शुक्रवार की रात सादे कपडों में ढाबे पर खाना खाने जा रहा था तभी रास्ते में आदर्श मार्ट के पास कुछ लोग एक ट्रक पर पत्थर मार रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में इंडिया गठबंधन: सपा ने कांग्रेस से पूछा कौन-कौन सी सीटें चाहिए, साथ ही प्रत्याशी का नाम भी बताएं
सिपाही ने पत्थर मार रहे लोगों को टोका तो मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आई महिला सिपाही आरती झा ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने महिला सिपाही से भी मारपीट की। भीड़ जुटने पर मारपीट करने वाले लोग भाग निकले।
सिपाही होमेश की तहरीर पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों के विरूद्व केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने बछरावां के सत्यम त्रिवेदी व ॠषि वर्मा को हिरासत में लेकर रविवार को शांति भंग की कार्रवाई की है।