फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two arrested after an encounter in PGI in lucknow.

पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ बीएसएफ कमांडेंट को गोली मारने वाला लुटेरा, साथी सहित गिरफ्तार

Wed, 27 Jun 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
 two arrested after an encounter in PGI in lucknow.
एनकाउंटर के बाद का दृश्य। - फोटो : amar ujala

पीजीआई थाना क्षेत्र में देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुआ। पुलिस ने उसे साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों ने 20 दिन पहले आशियाना क्षेत्र में बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट को गोली मारकर लूट का प्रयास किया था।

विज्ञापन


एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित सेवई क्रॉसिंग पुलिया पर रात 12:30 बजे नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही पुलिस टीम की बाइक सवार दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय की टीम ने फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों पर जवाबी फायर किए। एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ और बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों बदमाश गिर गए। पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन


बदमाशों की पहचान बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में लेखपाल कॉलोनी बिलपुर निवासी विक्की उर्फ अजय विक्रम सिंह और आशियाना के देवी खेड़ा निवासी सुमित मैसी के रूप में हुई है। उनके कब्जे से .12 बोर का तमंचा, दो खोखा और तीन कारतूस व .315 बोर का तमंचा के साथ एक खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ। घायल विक्की को लोकबंधु अस्पताल ले जाने के साथ पुलिस टीम ने सुमित से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पुलिस अधीक्षक नगर उत्तरी अनुराग वत्स ने बताया कि दोनों बदमाशों ने छह जून की रात आशियाना के देवीखेड़ा स्थित पवनपुरी कॉलोनी निवासी बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट मारुत शरण पांडेय व उनके छोटे भाई रविकांत पांडेय से पुलिस क्षेत्राधिकारी कैंट के कार्यालय के पीछे लूट का प्रयास किया था। विरोध पर मारुत शरण पांडेय को गोली मारकर घायल कर दिया था। मौके से फरार बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीकों से तलाश की जा रही थी।

राजधानी में शरण लिए था बरेली का इनामी बदमाश

 two arrested after an encounter in PGI in lucknow.
गिरफ्तार किया गया बदमाश मेसी। - फोटो : amar ujala

मुठभेड़ की सूचना पर लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुजीत पांडेय मौके पर पहुंचे। बताया कि घायल अजय विक्रम सिंह के खिलाफ बरेली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वह राजधानी में अपने साथी सुमित के साथ रहकर वारदात अंजाम दे रहा था। गिरोह के अन्य बदमाशों के बारे में तहकीकात की जा रही है। दोनों बदमाशों ने आलमबाग इलाके में भी लूट की वारदात अंजाम दी थी।

पुलिस टीम को इनाम
पुलिस महानिरीक्षक ने मुठभेड़ में बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। टीम में प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, उपनिरीक्षक रुद्रप्रताप त्रिपाठी, मो. आरिफ, आरक्षी विमल, प्रवीण, विजय कुमार पाल, विकास , सुशील व राहुल शुक्ला शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed