{"_id":"6778462cd7fdf3107303429b","slug":"two-and-a-half-lakh-rupees-were-looted-from-the-businessmans-accountant-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1021013-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कारोबारी के मुनीम से लूटे गए थे ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कारोबारी के मुनीम से लूटे गए थे ढाई लाख रुपये
Sat, 04 Jan 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कारोबारी के मुनीम से लूटे गए थे ढाई लाख रुपये
लखनऊ। कारोबारी नरेश कुमार साहू के मुनीम दिव्यांग मनीष कुमार से डेढ़ लाख नहीं ढाई लाख रुपये लूटे गए थे। घटना के 14 दिन बाद भी वजीरगंज पुलिस बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। आशंका है कि लुटेरे दूसरे जनपद के थे और वारदात के बाद शहर छोड़कर भाग निकले।
कारोबारी के मुताबिक मुनीम के बैग में दो से ढाई लाख रुपये, चेक और कागजात रखे थे। बाइक सवार दो लुटेरों की फुटेज पुलिस को मिली थी। फुटेज में बाइक का नंबर साफ नहीं था। मावा गोदाम तिराहे के बाद बदमाश किधर भाग गए, यह पता नहीं चल सका।
पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टॉवर से वारदात के वक्त सक्रिय मोबाइल नंबरों को भी खंगाला, पर उससे भी कोई सफलता नहीं मिली। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि टीमें लुटेरों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं। उम्मीद है कि जल्द खुलासा कर लिया जागए।
विज्ञापन
यह है पूरी घटना
वजीरगंज के सुभाष मार्ग स्थित सुचित फर्म के मालिक नरेश कुमार साहू का मुनीम मनीष कुमार 21 दिसंबर की शाम करीब 6:30 बजे दुकान से रुपये बैग में रखकर पैदल जा रहे थे। नेहरू क्रॉस मावा गोदाम के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरे उनके हाथ से बैग लूट ले गए थे। तब पुलिस ने बताया था कि बैग में डेढ़ लाख रुपये हैं।