{"_id":"6370ff3f0390a147a53306b0","slug":"two-ae-of-pwd-will-be-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"PWD: पीडब्ल्यूडी के दो सहायक अभियंता होंगे निलंबित, मंत्री के निरीक्षण में पकड़ी गई थी गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PWD: पीडब्ल्यूडी के दो सहायक अभियंता होंगे निलंबित, मंत्री के निरीक्षण में पकड़ी गई थी गड़बड़ी
Sun, 13 Nov 2022 07:59 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:59 PM IST
सार
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के निरीक्षण के दौरान निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने के दोषी पाए गए दो सहायक अभियंताओं को निलंबित किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी में चिनहट-देवहा मार्ग के निर्माण में गड़बड़ी मिलने पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पीडब्ल्यूडी के दो सहायक अभियंता (एई) शशिकांत यादव और नरेंद्र सिंह को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के निरीक्षण के दौरान इस मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होते हुए मिला था।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने 29 अक्तूबर को बाराबंकी में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। इसके बाद वह निर्माणाधीन देवहा-चिनहट मार्ग का निरीक्षण करने गए। काम की रफ्तार बेहद धीमी मिली। जितिन ने वहां करीब 45 मिनट रुककर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन
निर्माण सामग्री घटिया पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर दो जेई को पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था। संबंधित एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, दोनों एई के निलंबन का आदेश अति शीघ्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन