फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused of smuggling arrested with 66 kg ganja

Lucknow News: 66 किलो गांजे के साथ तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Two accused of smuggling arrested with 66 kg ganja
लखनऊ। पश्चिम बंगाल से 66 किलोग्राम गांजा लाकर तस्करी करने जा रहे दो आरोपियों को मानकनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार ट्रॉली बैग, दो पिट्ठू बैग, मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। बरामद गांजे की कीमत 33 लाख रुपये है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को पुलिस कनौसी फ्लाईओवर की ढलान के पास वाहनों की जांच कर रही थी। तभी उन्हें दो लोग संदिग्ध खड़े दिखे। पूछताछ में दोनों घबरा गए। पुलिस ने तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आजमगढ़ के मिलेरियागंज निवासी अनिल कुमार और पश्चिम बंगाल के कूच बिहार निवासी प्रदीप मोदक बताया।
विज्ञापन

दिल्ली रेलवे स्टेशन ले जा रहे थे गांजा

थानाध्यक्ष के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि न्यू कूच बिहार रेलवे स्टेशन से रामदरश दोनों आरोपियों को गांजा देता था। फिर दोनों लोग पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाते थे। यहां पहले से खड़ा वसीम उनसे गांजा ले लेता था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि रामदरश उन्हें तस्करी के बदले रकम देता था। साथ ही ट्रेन और बस का किराया भी देता था। थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले में रामदरश और वसीम की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed