फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two accused arrested for rape in ayodhya

नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में दोनों अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2020 12:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 17 Nov 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested for rape in ayodhya
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या के थाना महाराजगंज क्षेत्र में पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म में थाना महाराजगंज में दो नामजद अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सीओ सदर आर के चतुर्वेदी की अगुवाई में चौकी प्रभारी पूरा बाजार मनोज कुमार सिंह के साथ टीम बनाकर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया थाना अध्यक्ष ने कहा कि अभियुक्त पूरा बाजार के पास से बस द्वारा भागने के प्रयास में थे।
विज्ञापन


उसी समय विशाल सिंह पुत्र कमला सिंह व महेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों अभियुक्त पीड़िता के गांव के ही निवासी हैं। 24 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की घर से थोड़ी दूर झाड़ी में बेहोश मिली थी। परिजनों ने नाबालिग को चिकित्सालय में भर्ती कराया था। लड़की ने होश में आने के बाद गांव के दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

 

झाड़ी में बेहोश पड़ी मिली

परिजनों ने बताया है कि नाबालिग लड़की रविवार को भोर में पास के झाड़ी में शौच के लिये गई थी। लड़की जब काफी देर तक शौच से वापस नहीं आई तो घर वाले व गांव के अन्य लोगों ने तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान लड़की झाड़ी में बेहोश पड़ी मिली।

उसे उठाकर सीएचसी पूरा बाजार ले गए, जहां उपचार के बाद जिला महिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया। लड़की ने  होश आने पर बताया कि गांव के ही विशाल सिंह पुत्र कमला सिंह व महेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह ने उसे झाड़ी में पकड़कर बारी-बारी जबरदस्ती दुराचार किया।

 

परिजनों ने बताया है कि नाबालिग की तबियत खराब होने के कारण रविवार को तहरीर महाराजगंज थाना में नहीं दे सके थे। 16 नवंबर को लिखित तहरीर परिजनों ने दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed