{"_id":"68e6d09a5a70faeb0d00da6a","slug":"two-accused-arrested-for-gang-rape-of-a-teenager-lucknow-news-c-13-knp1050-1418497-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 09 Oct 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। बिजनौर के एक गांव में सोमवार रात घर में 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों आनंदनाथ और रोहित को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पहले आरोपी रोहित को नाबालिग बताया गया था, पर छानबीन व जांच में वह बालिग मिला।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि 26 सितंबर को किशोरी की मां व पिता बाराबंकी जिले के देवा मेले में पशु बेचने गए थे। उनकी 14 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने फोन कर खबर दी कि सोमवार रात गांव के रहने वाले आनंद और उसके साथी रोहित ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। खबर पाकर मां व पिता घर पहुंचे। मंगलवार शाम बिजनौर थाने में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।