फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Twitter war between Akhilesh yadav and Keshav prasad Maurya.

UP News: अखिलेश और केशव में ट्विटर वार, ट्वीट के माध्यम से दोनों ने एक-दूसरे पर किया कटाक्ष

Sun, 11 Sep 2022 11:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Sep 2022 11:06 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ट्विटर पर आमने-सामने आ गए। उपमुख्यमंत्री केशव ने अखिलेश पर निशाना साधा जिस पर अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर जवाब दिया।

विज्ञापन
Twitter war between Akhilesh yadav and Keshav prasad Maurya.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग के बाद अब ट्विटर वार शुरू हो गया है। दोनों ने एक-दूसरे पर ट्वीट के माध्यम से कटाक्ष किया।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि सत्ता के लिए बेचैन अखिलेश यादव की पार्टी सपा का लोकसभा चुनाव 2024 में खाता भी नहीं खुलेगा। यूपी और देश में मोदी लहर पहले से तेज है। इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अखिलेश की हालत ऐसी है जैसे जल बिन मछली। 
विज्ञापन


इसके जवाब में अखिलेश यादव ने ट्वीट कर केशव पर कटाक्ष किया। उन्होंने केशव प्रसाद की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आप इतना जो मुस्कुरा रहो हो... आपके मंत्रालय में बजट की कटौती हो गई। विभाग में पैसा नहीं पहुंचा। टेंडर न हो पाया...। क्या ये सब राज छिपा रहे हो, आप इतना क्यों मुस्कुरा रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




अखिलेश व केशव यूपी विधानसभा में भी आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों नेताओं के बीच काफी गर्मागर्मी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed