{"_id":"629a3eeb2ee2e86d250c77fb","slug":"twitter-war-between-akhilesh-and-brajesh-after-kanpur-incident-sp-president-said-intelligence-system-failed-during-president-pm-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की घटना के बाद अखिलेश और ब्रजेश में ट्वीटर वार : सपा अध्यक्ष ने कहा, राष्ट्रपति, पीएम-सीएम के रहते खुफिया तंत्र फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की घटना के बाद अखिलेश और ब्रजेश में ट्वीटर वार : सपा अध्यक्ष ने कहा, राष्ट्रपति, पीएम-सीएम के रहते खुफिया तंत्र फेल
Fri, 03 Jun 2022 10:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:35 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश के ट्वीट को रिट्वीट कर कहा कि अखिलेश कानपुर के पत्थरबाजों और घटना को सुनियोजित करने वालों पर कार्यवाही भी होगी और बुलडोजर भी चलेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश शायद भूल गए कि प्रदेश में योगी सरकार है। यहां अपराधियों को पाला नहीं पलायन कराया जाता है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में हुई पत्थर बाजी को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक में ट्वीटर वार छिड़ गया। अखिलेश ने घटना पर ट्वीट करते हुए पुलिस और खुफिया तंत्र पर सवाल खड़ा किया। उप मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव शायद भूल गए कि यह योगी सरकार है, यहां अपराधियों को पाला नहीं पलायन कराया जाता है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नगर में रहते हुए भी पुलिस और खुफिया तंत्र विफल हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा की ओर से दिए गए भड़काऊ बयान से कानपुर में अशांति हुई है। उन्होंने भाजपा नेता को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश के ट्वीट को रिट्वीट कर कहा कि अखिलेश कानपुर के पत्थरबाजों और घटना को सुनियोजित करने वालों पर कार्यवाही भी होगी और बुलडोजर भी चलेगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश शायद भूल गए कि प्रदेश में योगी सरकार है। यहां अपराधियों को पाला नहीं पलायन कराया जाता है।
विज्ञापन