फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   twenty percent corona patients with new symptoms

आंख में एलर्जी और शरीर में दर्द वाले भी निकल रहे कोरोना पॉजिटिव

Thu, 15 Apr 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
twenty percent corona patients with new symptoms
हिमांशु अवस्थी, लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर के बीच तमाम मरीजों में नए लक्षण मिल रहे हैं। आंख में संक्रमण, शरीर में दर्द, गले में एलर्जी या डायरिया की शिकायत वाला भी संक्रमित निकल रहा है। कोरोना के इन असामान्य लक्षणों को देखकर विशेषज्ञ भी हैरान हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में किसी तरह का बदलाव या समस्या दिखे तो कोरोना जांच जरूर कराएं। केजीएमयू के रेस्परेटरी विभागाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत ने बताया कि दूसरी लहर में असामान्य लक्षण वाले भी पॉजिटिव निकल रहे हैं। इनकी तादाद करीब 20 प्रतिशत है। सूखी खांसी, बुखार संग सांस फूलने की शिकायत वाले कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 प्रतिशत है। वहीं, 60 प्रतिशत मरीजों में कोरोना के सामान्य लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे भी मामले : लक्षण होने बाद भी रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना की दूसरी लहर में कई मामले ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिनमें लक्षण के बावजूद कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। ऐसे मरीजों का डॉक्टर सिटी स्कैन करवा रहे हैं, जिससे फेफड़ों की स्थिति से साफ हो रहा है कि मरीज को कोरोना हुआ था या नहीं। केजीएमयू के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि उनसे भी कई मरीज के तीमारदारों ने संपर्क कर इस स्थिति के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन

कई मरीजों में मिला नया स्ट्रेन
प्रो. सूर्यकांत ने बताया कि कई मरीजों में कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगा है। असामान्य लक्षण मिलने पर जांच कराने पर इसका पता लग रहा है। अभी तक इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में लोग सतर्क रहें। बॉडी में कोई भी बदलाव दिखे तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed