{"_id":"5e28034b8ebc3e4afc0894ff","slug":"twelve-year-old-girl-committed-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से दुखी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, देर रात घर पहुंचे पिता तो हुआ हादसे का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां की डांट से दुखी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, देर रात घर पहुंचे पिता तो हुआ हादसे का खुलासा
Wed, 22 Jan 2020 04:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Jan 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बाजार खाला के टिकैतगंज में खेलते समय भाई-बहन आपस में लड़ रहे थे। इस पर मां ने बेटी को डांट लगा दी। मां के इस कदम से 12 साल की शगुन नाराज होकर कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। शगुन एक निजी विद्यालय में छठी की छात्रा थी।
विज्ञापन
देर रात जब पिता घर पहुंचे तो इस हादसे का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह के मुताबिक, टिकैतगंज निवासी मुकेश साहू कपड़े के शोरूम पर काम करते हैं।
विज्ञापन
परिवार में पत्नी अनीता साहू, बेटा उदय, बेटी शगुन और छोटा बेटा ओम हैं। बेटी शगुन सोमवार देर शाम अपने छोटे भाई ओम के साथ घर पर खेल रही थी। खेल-खेल में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। दोनों की चीख सुनकर मां अनीता वहां पहुंचीं। उन्होंने शगुन को काफी डांट लगाई।
विज्ञापन