{"_id":"6d91aaecd56d6f12a55175bcfa5ad3b0","slug":"tv-journalist-tries-to-set-himself-abaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे मरने दो, सपा-पुलिस ने किया जीना हराम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मुझे मरने दो, सपा-पुलिस ने किया जीना हराम'
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jan 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के गेट नंबर तीन पर शुक्रवार दोपहर अचानक हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर में हजारों की भीड़ जमा हो गई और भीड़ के बीचोंबीच एक शख्स खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल चुका था।
बार-बार सपा सरकार और यूपी पुलिस को अपनी इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे इस शख्स की बातों का सबने मजा लिया, पर उसे रोकने कोई नहीं बढ़ा।
सबको पता था कि वह आत्मदाह कर सकता है। जैसे ही माचिस निकालकर उसमें आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पूछताछ हुई तो पता चला कि शख्स एक स्थानीय चैनल में पत्रकार है और किसी प्रॉपर्टी के कब्जे के विवाद में फंसा भी हुआ है।
जीतेंद्र तिवारी नाम के इस शख्स ने बताया कि सपा सरकार और यूपी पुलिस की वजह से उसका जीना हराम हो गया है, इसीलिए वह आत्मदाह करने पहुंचा था।
गौरतलब है कि जीतेंद्र जिस चैनल में पत्रकार हैं, उसके दफ्तर पर बीते दिनों आजम खां के खिलाफ खबर चलाने के सिलसिले में तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी।
बताया जाता है कि राजधानी के हुसैनगंज में एक कांप्लेक्स पर जीतेंद्र का कब्जा भी है, जिस पर लंबे समय से विवाद चल रहा है।
बहरहाल, पुलिस जीतेंद्र को हिरासत में लेकर वजीरगंज थाने ले गई है और पूछताछ कर रही है।