फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tumbin removed from the mouth via the mouth, Prof. Gyanchand of SGPGI made surgery without incision.

मुंह के रास्ते दूरबिन से निकाला ट्यूमर, एसजीपीजीआई के प्रो ज्ञानचंद ने बिना चीरा लगाए की सर्जरी

Fri, 05 Mar 2021 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Mar 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Tumbin removed from the mouth via the mouth, Prof. Gyanchand of SGPGI made surgery without incision.
- फोटो : सोशल मीडिया
एसजीपीजीआई के इंडोक्राइन सर्जन प्रो ज्ञानचंद ने पैरा थायराइड ग्रंथि के ट्यूमर को मुंह के रास्ते निकालने में सफलता पाई है। इससे मरीज के गले पर किसी तरह का निशान भी नहीं पड़ा है। प्रोफेसर का दावा है कि इस तरह की सर्जरी संस्थान में पहली बार की गई है।
विज्ञापन


रायबरेली में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत महिला को गुर्दे मे बार -बार पथरी हो जा रही थी। कई जगह उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला तो वह एसजीपीजाई आई। यहां इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रो ज्ञानचंद ने जांच कराई। पता चला कि उसके गुर्दे में पथरी बनने का कारण पैरा थायराइड ग्रंथि में बना हुआ टयूमर है,  जिसे निकालने के बाद ही उसे पथरी से निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन


अविवाहित महिला कांस्टेबल ने गुजारिश की कि उसके गले पर निशान ना पड़े। इसे ध्यान में रखते हुए मुंह के रास्ते इस टयूमर को निकालने की योजना बनाई गई। फिर मुंह के रास्ते दूरबीन से सर्जरी प्लान की गई। अब गुर्दे में होने वाली पथरी से उन्हें छुटकारा मिल जाएगा। मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। निदेशक प्रो आरके धीमान ने इस उपलब्धि पर प्रो ज्ञानचंद को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed