फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tte rest house full of kiosk

Lucknow News: रेस्टहाउस में बावर्ची नहीं, बगैर खाए ड्यूटी कर रहे रेलकर्मी

Sun, 06 Jul 2025 07:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
tte rest house full of kiosk
रेस्टहाउस में बावर्ची नहीं, बगैर खाए ड्यूटी कर रहे रेलकर्मी
विज्ञापन


लखनऊ जंक्शन टीटीई रेस्टहाउस का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बावचीं नहीं होने से लखनऊ जंक्शन पर स्थित टीटीई रेस्टहाउस से रेलकर्मियों को बगैर खाए ही ड्यूटी पर जाना पड़ रहा है। ठेकेदार की मनमानी से टीटीई परेशान हैं। साफ-सफाई के भी इंतजाम नहीं हैं।

उपरोक्त अव्यवस्थाओं को पूर्वोत्तर रेलवे में टीटीई एसोसिएशन आईआरटीसीएसओ के महामंत्री पवन कुमार राय ने उजागर किया है। उन्होंने सीनियर डीसीएम से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी संगठन की ओर से ठेकेदार की मनमानी को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं। बावजूद इसके सुधार नहीं हो रहा है। ठेकेदार पर कार्रवाई से रेलवे अफसर बच रहे हैं। पिछले महीने रेस्टहाउस में हफ्तेभर तक रसोइया व सफाड़कमी गायव थे। गत जून में इस मुद्दे को उठाया गया था। वहीं अब फिर से रेस्टहाउस में बावचीं नहीं है। यहां कर्मचारी भी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। इसके चलते विभिन्न रेलवे स्टेशनों से ट्रेन लेकर आने वाले टीटीई को खाना नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ठेकेदार को हटाने की मांग सीनियर डीसीएम से की है। ऐसा नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टहाउस में सोते हैं वाहरी

महामंत्री ने बताया कि रेस्टहाउस टीटीई के लिए है। लेकिन ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि यहां बाहरी लोगों का आना है। पुलिसकर्मियों से लेकर प्राइवेट कोच अटेंडेंड लक यहां आकर सोते हैं। रेस्टहाउस में न तो कर्मचारी परिवाद पुस्तिका है. न ही आगमन-पस्थान रजिस्टर। कोड़ जिम्मेदार प्रभारी भी नहीं है. जो समस्याओं को निस्तारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed