फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   TTE beat up a passenger in Chandigarh-Lucknow Superfast, misbehaved with elderly in Gwalior-Barauni

Lucknow News: चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में टीटीई ने यात्री को पीटा, ग्वालियर-बरौनी में बुजुर्गों से की बदसलूकी

Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
TTE beat up a passenger in Chandigarh-Lucknow Superfast, misbehaved with elderly in Gwalior-Barauni
लखनऊ। ट्रेनों में टीटीई की मनमानी बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट में टीटीई ने यात्री को पीट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वहीं, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में टीटीई ने बुजुर्गों से बदसलूकी की, जिसकी शिकायत डीआरएम से की गई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट का है। चंडीगढ़ से लखनऊ आ रहे पैसेंजर कृष्णा चतुर्वेदी ने बताया कि थर्ड एसी इकॉनमी क्लास एम-1 में टीटीई ने एक यात्री की पिटाई कर दी। दोनों के बीच टिकट को लेकर कुछ विवाद हुआ था। उन्होंने मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया है, जिसके बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, वीडियो में टीटीई द्वारा यात्री की पिटाई नजर नहीं आ रही है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि टीटीई ने पैसेंजर को पीटा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में निशांत ने शिकायत दर्ज कराई कि गाड़ी संख्या 11123 ग्वालियर बरौनी मेल में उनके दादा-दादी यात्रा कर रहे थे। उनकी उम्र 75 वर्ष के आसपास की है। उनका पीएनआर 2338671142 था। खलीलाबाद स्टेशन के पास टीटीई ने उनसे बदसलूकी की। ऐसे में डीआरएम से टीटीई के खिलाफ जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed