फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trying to warm the atmosphere of Tiranga Yatra Journey in Lucknow

तिरंगा यात्रा के बहाने माहौल गर्म करने की कोशिश

Mon, 21 Jan 2019 10:25 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 21 Jan 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
Trying to warm the atmosphere of Tiranga Yatra Journey in Lucknow
तिरंगा (सांकेतिक तस्वीर)
गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के बहाने एक बार फिर माहौल गर्म करने की कोशिश शुरू हो गई है। कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने की प्रशासन की ओर से अनुमति न दिए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। इस मामले में अब तक दो लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कासगंज में पिछले साल की तरह एक बार फिर तिरंगा यात्रा निकालने की मांग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों ने की थी। कासगंज जिला प्रशासन ने इन संगठनों की मांग को ठुकरा दिया जिसके बाद अब सोशल मीडिया जंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अनुमति न दिए जाने के बाद भी तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर प्रचार करने वाले विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं को कासगंज पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कासगंज के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने की अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर स्थानों पर इसे जिला प्रशासन ने किसी नई परंपरा की शुरुआत न होने देने का हवाला देकर इसकी अनुमति नहीं दी है। ऐसे में अब उक्त संगठनों ने सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है जिसे लेकर डीजीपी मुख्यालय भी सतर्क हो गया है।


मालूम हो कि पिछले वर्ष कासगंज में तिरंगा यात्रा को लेकर विवाद हो गया था जिसमें चंदन नाम के युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद चंदन का परिवार मुख्यमंत्री से भी मिला था। अब इसी तिरंगा यात्रा को दोबारा निकाले जाने की मांग स्थानीय नेताओं की ओर से की जा रही है। सोशल मीडिया पर चंदन की तस्वीरों के साथ पोस्टर साझा किए जा रहे हैं। मामला संवेदनशील होने की वजह से इस मामले में कोई अधिकारी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed