फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truth of lal bahadur shsshtri's death will come in investigation says sidharth nath singh.

पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की हत्या की गई थी, जांच में सच आएगा सामने: योगी के मंत्री

Sun, 18 Mar 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Mar 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
truth of lal bahadur shsshtri's death will come in investigation says sidharth nath singh.
स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने कहा कि रोहित चौधरी की ओर से मांगी गई आरटीआई सूचना से यह स्पष्ट होता है कि मेरे नाना लालबहादुर शास्त्री की हत्या की गई थी।

विज्ञापन


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के 52 वर्ष बाद उनकी मौत पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया गया है। जांच के बाद सच सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह सुल्तानपुर के चौक इलाके में आयोजित एक कवि सम्मेलन में बोल रहे थे। शहर के चौक इलाके में शनिवार को भारतीय नववर्ष आयोजन समिति के कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने फूलपुर-गोरखपुर के उपचुनाव को लेकर सपा-बसपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जनता के बीच जाकर सपा-बसपा की सौदेबाजी को उजागर करेंगे। 2019 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर इतिहास रचेगी।

संबोधन के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करने वाले समाजसेवी करतार केशव यादव, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. माया शबनम, रूद्र प्रताप सिंह, जसवंत सिंह, सुंदरलाल टंडन को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुल्तानपुर विधायक सूर्यभान सिंह, सदर विधायक सीताराम वर्मा, पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, रामचंद्र मिश्रा, नागेंद्र सिंह, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. आरए वर्मा, संजय सिंह सोमवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed