{"_id":"67bb843eb16b44abe2073c36","slug":"truck-overturns-at-juice-shop-shopkeeper-injured-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1090694-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जूस की दुकान पर पलटा ट्रक, दुकानदार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जूस की दुकान पर पलटा ट्रक, दुकानदार जख्मी
विज्ञापन
दुकान के बाहर पलटा पड़ा ट्रक।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई में रविवार को वृंदावन सेक्टर-छह में सड़क किनारे बनी जूस की दुकान पर ट्रक पलट गया। इससे दुकानदार कासिम घायल हो गए। इन्हें एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
अमौसी निवासी जीत बहादुर रविवार सुबह ट्रांसपोर्टनगर से ट्रक में सामान लोड कर एक शॉपिंग मार्ट जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे वृंदावन सेक्टर-छह के पास ट्रक कासिम की जूस की दुकान पर पलट गया। इससे दुकानदार, ट्रक के नीचे दब गया। लोगों ने उन्हें निकाला। हादसे में आशीष की बाइक भी टूट गई। ट्रक चालक के भागने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर रवि शंकर त्रिपाठी के मुताबिक दुकानदार के पिता इसराइल की तहरीर पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।