{"_id":"5db027a58ebc3e93a77009e3","slug":"truck-falls-from-the-bridge-into-river-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर : पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा ट्रक, चालक-परिचालक का नहीं लग सका पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर : पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा ट्रक, चालक-परिचालक का नहीं लग सका पता
Wed, 23 Oct 2019 03:42 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 23 Oct 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
रेलिंग तोड़कर ट्रक नदी में गिरा
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे हलियापुर थाना क्षेत्र के आमघाट पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक ट्रक गोमती नदी में गिर गया। ट्रक का पूरा हिस्सा नदी में डूब गया है। ग्रामीणों की ने हलियापुर पुलिस को जानकारी दी तो गोताखोरों को बुलाकर क्रेन की मदद से ट्रक निकालने के प्रयास में किए गए। चालक-परिचालक का भी अभी तक कोई पता नहीं लग सका, उनकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि रिफाइंड तेल के डिब्बों से ट्रक लदा हुआ था। कुछ डिब्बे पानी में बहकर किनारे की ओर पहुंच गए थे, जिसे गांव के लोग अपने घर भी ले गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रिफाइंड तेल के डिब्बों से ट्रक लदा हुआ था। कुछ डिब्बे पानी में बहकर किनारे की ओर पहुंच गए थे, जिसे गांव के लोग अपने घर भी ले गए।