{"_id":"6421ecfe57a5db78b7014093","slug":"truck-driver-trampled-four-brothers-and-sisters-in-rae-bareli-three-died-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: ट्रक चालक ने दो बहनों समेत चार लोगों को कुचला, तीन ने तोड़ा दम, आठ वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: ट्रक चालक ने दो बहनों समेत चार लोगों को कुचला, तीन ने तोड़ा दम, आठ वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर
Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:52 AM IST
सार
ट्रक की टक्कर से दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हुई है। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 10:00 बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका आठ वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर गांव की रहने वाली नैंसी (16 वर्ष) और हिमांशी (15) अपने आठ वर्षीय भाई आर्यन के साथ मौसी के घर आई थीं। मौसी का लड़का चंद्रभान (30) सभी लोगों को छोड़ने के लिए बाइक से बूढ़नपुर गांव जा रहा था। रायबरेली- सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैबतमऊ गांव के पास रायबरेली से सुलतानपुर की तरफ जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक को रौंद दिया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
हादसे में दो सगी बहनों और उनके मौसी के लड़के की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सगी बहनों समेत तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मिल एरिया थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे की जांच कराई जा रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन