फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Truck driver and his associates beat up bike rider

Lucknow News: ट्रक चालक व उसके साथियों ने बाइक सवार को पीटा

Tue, 19 Nov 2024 09:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
Truck driver and his associates beat up bike rider
लखनऊ। बाजारखाला के मिल रोड निवासी अनिल कुशवाहा ने मंगलवार को गल्ला गोदाम के ट्रक चालक व उनके साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अनिल एक चॉकलेट कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी करते हैं। आरोप है कि सोमवार सुबह नौ बजे वह काम से राजाजीपुरम जा रहे थे। रास्ते में मिल रोड पर एसबीआई बैंक के पास चालक अचानक ट्रक पीछे करने लगा। इसके चलते उनकी बाइक बेकाबू होकर ट्रक से टकराने से बची। शिकायत पर चालक व कंडक्टर समेत चार-पांच लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। उनके सीने, बाएं कंधे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संतोष आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों की शिकायत है कि एफसीआई गल्ला गोदाम में बोरियां उतारने के बाद कई ट्रक मिल रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाते हैं। इससे आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed