फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   truck carrying election workers met an accident in amethi

मतदान कर्मियों को लेकर आ रहा ट्रक पलटा, एक की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल

Tue, 07 May 2019 12:01 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 07 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
truck carrying election workers met an accident in amethi
घायलों को देखने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजला
लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के बाद जिला मुख्यालय गौरीगंज से वापस आ रही एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मतदान कार्मिक की मौत हो गई। वहीं दर्जन भर से अधिक मतदान कार्मिक घायल हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। साथ ही सीएमओ को सभी के इलाज के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र 184 में मतदान कार्य समाप्त करने के बाद मतदेय स्थल 233, 234, 241, 242, 243 और 244 के मतदान कार्मिकों ईवीएम व वीवी पैट को लेकर रवाना हुए। रिजर्व वाहन ट्रक से मुसाफिरखाना गौरीगंज रोड होते हुए नेता रोड जामों-गौरीगंज मार्ग से जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी पीजी कालेज व मनीषी महिला महाविद्यालय के लिए निकले थे। 
विज्ञापन

रास्ते में नेता रोड स्थित आनापुर गांव के पास अचानक एक तेज मोड़ आ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल की खाई में पलट गया। हादसे में मतदान कार्मिक ओमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक मतदान कार्मिक के घायल होने की सूचना है। 

घटना की सूचना मिलते ही जिला निर्वाचन अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed