फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   trolley transformers put in Thakurganj, Aminabad and Chowk

इन इलाकों में लगेंगे ट्राली ट्रांसफार्मर

Sat, 05 Jul 2014 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Jul 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
trolley transformers put in Thakurganj, Aminabad and Chowk

राजधानी में विद्युत आपूर्ति को बेहतर करने के लिए लेसा अधिकारियों  के साथ उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बैठक की। इस दौरान पिछले डेढ़ साल के ब्रेक डाउन की जानकारी ली गई।

विज्ञापन


बैठक में राजधानी में निर्बाध आपूर्ति के लिए भी इंजीनियरों ने कई सुझाव दिए। वहीं रहीमाबाद में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 15 जुलाई से नया उपकेंद्र शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बालाघाट, गऊघाट उपकेंद्रों के बीच लिंक लाइन बनवाई जाएगी। वहीं, ठाकुरगंज, चौक और अमीनाबाद क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर जलने पर आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए इन क्षेत्रों में एक-एक हजार केवीए के 3 ट्राली ट्रांसफॉर्मर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गोमतीनगर क्षेत्र का ओवरलोड कम करने के लिए ग्वारी कंवर्ट 33/11 केवी उपकेंद्र का कार्य तत्काल शुरू होगा। पीजीसीआईएल के 400 केवी कुर्सी रोड उपकेंद्र पर लगे 300-500 एमवीए ट्रांसफार्मर को अलग-अलग चलाया जाएगा।

इंदिरानगर में विद्युत आपूर्ति ठीक करने के लिए 132 केवी उपकेंद्र का निर्माण होगा। इसके लिए आवास विकास परिषद से जमीन हासिल करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

आशियाना, गोमती नगर क्षेत्र में आपूर्ति बेहतर करने के लिए प्रबंध निदेशक एपी मिश्र लेसा अधिकारियों के साथ भ्रमण करेंगे। आलमबाग क्षेत्र में ओवरलोडिंग कम करने को चंदरनगर उपकेंद्र पर 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।


कुछ ओवरलोड के उपकेंद्र दूसरे पर शिफ्ट होंगे। रेलवे पॉवर हाउस उपकेंद्र की व्यवस्था बेहतर करने के लिए 33 केवी की लिंक लाइन बनेगी। राजाजीपुरम में 5 एमवीए का एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

वृंदावन, सरोजनीनगर, अपट्रॉन, रेजीडेंसी, चिनहट, अमीनाबाद में ओवरलोडिंग कम करने के लिए नए ट्रांसफार्मर व एबीसी लाइन डाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed