फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trishul will be installed in 120 major Shiva temples

Lucknow News: 120 प्रमुख शिवालयों में होगी त्रिशूल की स्थापना

Tue, 04 Mar 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Trishul will be installed in 120 major Shiva temples
भगवा त्रिशूल यात्रा।
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद की ओर से भगवा त्रिशूल यात्रा महाकुंभ से होते हुए अयोध्या के रास्ते सोमवार को लखनऊ पहुंची। इस अवसर पर परिषद ने गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महाकुंभ के सफल आयोजन के परिप्रेक्ष्य में मंदिर प्रबंधकों व पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। परिषद के कार्यकारी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि भगवा त्रिशूल यात्रा का उद्देश्य भारत के 120 प्रमुख शिवालयों में त्रिशूल प्रतिष्ठित करना है, जिससे मंदिरों का आधुनिकीकरण और सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हो सके।
विज्ञापन

आभार आयोजन में देशभर के प्रमुख मंदिर प्रबंधक, धर्माचार्य, संत समाज व हिंदू संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

राजेश यादव ने कहा कि भगवा त्रिशूल यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। यात्रा का इंदिरा नहर, बीबीडी चौराहा, चिनहट चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, हुसड़िया चौराहा सहित अनेक स्थानों पर हजारों श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। राजेश यादव ने कहा कि यह यात्रा हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों की शक्ति को दर्शाती है। इसके माध्यम से मंदिरों को डिजिटल बुकिंग, लाइव दर्शन, धार्मिक पर्यटन और प्राचीन धरोहरों के संरक्षण से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री दीप सिहाग सिसाय ने कहा कि भगवा त्रिशूल यात्रा केवल शिवालयों तक सीमित नहीं, बल्कि यह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का संकल्प है। हमारा प्रयास है कि मंदिरों को न केवल आस्था के केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, बल्कि उन्हें आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरण के प्रेरणास्रोत के रूप में भी स्थापित किया जाए।
आभार समारोह में प्रतिष्ठित संतों, मंदिर प्रबंधकों और धर्माचार्यों की उपस्थिति रही। भाजपा एमएलसी संतोष सिंह, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा, डॉ. केपी मल्ल, भारत सिंह, विशाल शाही, राजेश्वर सिंह, सर्वजीत चौहान, प्रशांत श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, साकेत वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा व संघ के विभाग कार्यवाह अमितेश आदि मौजूद रहे।

कन्हैया मित्तल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
भगवा त्रिशूल यात्रा के आगमन पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्युपिटर हॉल में मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल के गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। उन्होंने मैं हूं रामजी का रामजी मेरे..., आयो जी आयो..., भारत की बेटी भारत पे वार दे तू... और लेता हूं सदा एक ही नाम जय श्रीराम... जैसे गीत सुनाकर माहौल को भक्तिमय रंग में रंग दिया। इसके बाद जब उन्होंने सुनाया कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे... तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने खाटू श्याम बाबा के भजन भी सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed