फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   triplet born in kanpur

एक साथ पैदा हुए तीन बच्चे, बेटे की चाह में हो गई पांच बेटियां

Sat, 13 Feb 2016 02:12 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 02:12 PM IST
विज्ञापन
triplet born in kanpur

काश! बेटे की जिद न करता! लगातार तीन बेटियां हुईं तो मान लिया कि ऊपर वाला बेटा नहीं देना चाहता है। चौथी बेटी हुई तो नसबंदी कराने की सोची। बड़ों की सलाह पर मुकर गया।

विज्ञापन


अब भगवान ने दो बेटों के साथ एक बेटी भी दे दी। मैं मजदूर इन्हें कैसे पालूंगा। सात बच्चों का बोझ कैसे उठाउंगा। यह कहना है कि जच्चा बच्चा अस्पताल में एक साथ हुए तीन बच्चों के पिता कानपुर देहात के रूरा सरगांव बुजुर्ग निवासी दिनेश चंद्र का।
विज्ञापन


यहां भर्ती उनकी पत्नी शैल कुमारी ने शुक्रवार को तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। दंपति के पहले से ही चार बेटियां पारुल (10), पायल (8), अर्चना (5) और पलक (3) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुड़वा दी बेटियों की पढ़ाई

triplet born in kanpur

दो साल पहले दिनेश चंद्र को नरेगा में आखिरी बार मजदूरी मिली थी। तब से वह बाजार में मजदूरी कर रहा है।  बीपीएल कार्डधारक परिवार के पास न तो रहने का ठिकाना है और न ही खेती। निराला नगर में एक छोटे से बिना बिजली वाले कमरे में दंपति सात बच्चों के साथ रहेगा।

दिनेश ने पहली और दूसरी बेटी को कुछ दिनों तक स्कूल भेजा लेकिन जब तीसरी बेटी पैदा हुई तो दोनों बेटियों का स्कूल जाना बंद हो गया।

इसके बाद से कोई भी बेटी स्कूल नहीं गई। दिनेश कहता है कि सरकारी मदद मिलेगी तो वह बेटियों को जरूर पढ़ाएगा। दिनेश ने बताया कि अल्ट्रासाउंड में सिर्फ दो बच्चे होने की रिपोर्ट आई थी लेकिन तीन बच्चे हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed