{"_id":"5f3e5bd48ebc3e3cdd24da76","slug":"triple-murder-in-nigohan-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निगोहां में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, खून से लथपथ मिली दंपति की लाशें, दूर पड़ा मिला एक और शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोहां में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, खून से लथपथ मिली दंपति की लाशें, दूर पड़ा मिला एक और शव
Thu, 20 Aug 2020 05:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Aug 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोहां के उदयपुर गांव में बुजुर्ग दंपति सहित तीन हत्याओं से इलाके में दहशत फैल गई है। बुजुर्ग दंपति की लाश कमरे में खून से लथपथ मिली। वहीं एक बंद बाइक शोरूम के गार्ड का शव भी मिला। उसके गर्दन पर चोट के निशान है। दोनों स्थानों के बीच महज 50 मीटर की दूरी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया है। पुलिस के मुताबिक हत्या देर रात में की गई है। मामले की जांच की जा रही है। निगोहां प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक राम सनेही साहू (75) और उनकी पत्नी राम जानकी (70) मूलरूप से राती गांव के रहने वाले हैं।
वह करीब 12 साल पहले हाइवे किनारे स्थित उदयपुर गांव में मकान बनवाकर रह रहे थे। बुधवार रात किसी ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा था। दोपहर में ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अभी पुलिस डबल मर्डर का कारण समझ पाती तभी एक और हत्या की सूचना मिल गई। करीब 50 मीटर दूरी पर बंद पड़े बाइक शोरूम के गार्ड शत्रुघन लाल का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसके गर्दन में चोट के निशान मिले। पुलिस टीम वहां भी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसकी भी हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुला लिया है। मौके पर अधिकारी भी पहुंच गये हैं।

थाने से आधा किलोमीटर दूरी पर हाइवे से सटे है गांव
निगोहां थानाक्षेत्र के उदयपुर गांव में एक साथ तीन लोगोंं की हत्या हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को वारदात के काफी देर बाद चली। वारदात स्थल व थाने के बीच महज 500 मीटर की दूरी है। थाना और गांव दोनो हाइवे पर है। जिस घर में शव मिला वह भी हाइवे के किनारे ही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रातों को गश्त नहीं करती है। जिसके कारण बदमाश वारदात आसानी से अंजाम देकर भाग गये। वहीं देर रात को ही एसपी ग्रामीण निगोहां के कार्यवाहक निरीक्षक को हटाया। उनकी जगह पर माल के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को तैनात किया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शोरूम में मिला शव करीब 4 से 5 दिन पुुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत सामने आयेगी। - प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह