{"_id":"641b122ca8e59e629207093e","slug":"tried-to-misbehave-with-a-blind-student-tuition-teacher-arrested-had-molested-another-student-a-day-before-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: नेत्रहीन छात्रा से दुराचार की कोशिश, ट्यूशन टीचर गिरफ्तार, एक दिन पहले दूसरी छात्रा से की थी छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: नेत्रहीन छात्रा से दुराचार की कोशिश, ट्यूशन टीचर गिरफ्तार, एक दिन पहले दूसरी छात्रा से की थी छेड़खानी
Wed, 22 Mar 2023 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Mar 2023 08:05 PM IST
सार
मंगलवार को प्रांशु ने दुकानदार की बेटी से दुराचार की कोशिश की। डरी-सहमी बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। शोर होने पर दुकानदार और आसपास के लोग जमा हो गए। बच्ची ने आपबीती बताई तो लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मड़ियांव इलाके में ट्यूशन टीचर प्रांशु वर्मा ने मकान मालिक की नेत्रहीन बेटी से दुराचार की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। साथ में पढ़ने वाली दूसरी बच्ची ने भी आरोपी की करतूत बताई है। पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मड़ियांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मड़ियांव इलाके में रहने वाले एक दुकानदार के दो घर हैं। एक में परिवार संग रहते हैं, जबकि दूसरे घर को सीतापुर के थाना तालगांव सि्थत खैरुल्लापुर निवासी प्रांशु वर्मा उर्फ राहुल को एक साल से किराये पर दे रखा है। प्रांशु घर पर ही कोचिंग पढ़ाता है। दुकानदार के अनुसार, उनकी नौ साल की बेटी नेत्रहीन है और चार माह से प्रांशु से पढ़ रही थी। पड़ोसी की आठ साल की बच्ची भी पढ़ने जाती थी।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रांशु ने दुकानदार की बेटी से दुराचार की कोशिश की। डरी-सहमी बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। शोर होने पर दुकानदार और आसपास के लोग जमा हो गए। बच्ची ने आपबीती बताई तो लोग दंग रह गए। इसके अलावा साथ में पढ़ने वाली दूसरी बच्ची ने बताया कि सोमवार को प्रांशु ने उसे छूते हुए गलत हरकत की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
परिवार की तरह मानते थे आरोपी को
दुकानदार ने बताया कि प्रांशु को घर के सदस्य की तरह मानते थे। अक्सर खाना बनाकर दे देते थे। यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि कोई शिक्षक ऐसा भी कर सकता है। आरोपी की इस हरकत से बेटी बहुत डरी हुई है।