फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Triangular security arrangements made DGP headquarters

Lucknow: मतगणना के लिए DGP मुख्यालय ने किए त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंध, नतीजे आने के बाद जुलूस निकालने पर पाबंदी

Fri, 12 May 2023 09:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 May 2023 09:53 PM IST
सार

मतगणना के लिए समस्त पुलिस प्रबंध तीन पालियों में करते हुए स्ट्राइकिंग रिजर्व का प्रबंध किया गया है। मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी मॉनीटरिंग, वायरलेस सेट, टेलीफोन आदि संचार सुविधाओं से युक्त एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

विज्ञापन
Triangular security arrangements made DGP headquarters
मतगणना के लिए DGP मुख्यालय ने किए त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव और  स्वार एवं छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंध किए है। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में आउटर कार्डन, इनर कार्डन एवं आइसोलेशन कार्डन बनाकर त्रिकोणीय सुरक्षा प्रबंधन में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), पीएसी, जनपदीय पुलिस तथा होमगार्ड की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

 

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव की मतगणना के लिए 151 एडिशनल एसपी, 467 डिप्टी एसपी, 2096 निरीक्षक, 11,445 उपनिरीक्षक, 18,353 मुख्य आरक्षी, 49,650 आरक्षी, 5869 होमगार्ड, 87 कंपनी पीएसी एवं 35 कंपनी सीएपीएफ की तैनाती की गई है। वहीं स्वार एवं छानबे उपचुनाव की मतगणना के लिए दो एडिशनल एसपी, छह डिप्टी एसपी, 24 निरीक्षक, 83 उपनिरीक्षक, 261 मुख्य आरक्षी, 471 आरक्षी एवं छह कंपनी सीएपीएफ तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

 

मतगणना के लिए समस्त पुलिस प्रबंध तीन पालियों में करते हुए स्ट्राइकिंग रिजर्व का प्रबंध किया गया है। मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी मॉनीटरिंग, वायरलेस सेट, टेलीफोन आदि संचार सुविधाओं से युक्त एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। केंद्रों के समस्त प्रवेश द्वारों पर प्रवेश नियंत्रण योजना लागू की गई है। वहीं परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी लगाई गई है। साथ ही, सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है। समस्त संवेदनशील क्षेत्रों में समुचित पुलिस बल तैनात किया गया है। पीआरवी वाहनों को तैनात करते हुए पेट्रोलिंग, फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed