{"_id":"61875f9dd8261f6ef55a64f7","slug":"trial-run-begins-door-to-door-supply-of-water-in-bundelkhand-and-vindhya-from-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रायल रन शुरू : बुंदेलखंड और विंध्य में दिसंबर से घर-घर होगी पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रायल रन शुरू : बुंदेलखंड और विंध्य में दिसंबर से घर-घर होगी पानी की आपूर्ति
Sun, 07 Nov 2021 10:39 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:39 AM IST
सार
बुंदेलखंड और विंध्य में जलापूर्ति शुरू करने के साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और मथुरा सहितदो दर्जन से अधिक जिलों में हर घर नल योजना का काम तेज कर दिया गया है। इनमें से ज्यादातर जिलों में मार्च 2022 तक जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
जल संरक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार दिसंबर से बुंदेलखंड और विंध्य के गांवो में घर-घर शुद्ध पानी की आपूर्ति शुरू करेगी। कई इलाकों में पानी आपूर्ति का ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। बुंदेलखंड और विंध्य में जलापूर्ति शुरू करने के साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और मथुरा सहितदो दर्जन से अधिक जिलों में हर घर नल योजना का काम तेज कर दिया गया है। इनमें से ज्यादातर जिलों में मार्च 2022 तक जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव ने जलापूर्ति शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिछाई गई वाटर लाइन की जांच करने के लिए कहा है। जिससे वाटरलाइन में रिसाव और पानी की बर्बादी को किसी भी हाल में रोका जा सके।
विज्ञापन
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुंदेलखंड के ज्यादातर गांवों में जलापूर्ति संबंधी कार्य पूरे होने की कगार पर हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही हर घर नल योजना को तय समय से करीब छह महीने पहले पूरा किया जा रहा है। शुद्ध पानी मिलने से जहां ग्रामीण इलाकों के लोगों को बीमारियों से निजात मिलेगी, वहीं पानी की समस्या भी दूर हो जाएगी। अभी तक गांव के लोग दूर-दराज के हैंडपंप से मिलने वाले जल पर ही आश्रित थे।
विज्ञापन
बुंदेलखंड की 72.68 लाख और विंध्य की 40.45 लाख आबादी होगी लाभान्वित
बुंदेलखंड क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 32 परियोजनाओं में कुल 467 पाइप पेयजल योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है। इनमें से 43 सतही जल आधारित योजनाएं और 424 भूजल पर आधारित हैं। इन योजनाओं से 3823 राजस्व ग्रामों की कुल 7268705 आबादी के लिए 1195265 क्रियाशील गृहजल संयोजन की व्यवस्था होगी। कुल 1195265 घरों में शुद्ध पानी की आपूर्ति होगी।
इन परियोजनाओं से बुंदेलखंड क्षेत्र के 07 जिलों की 40 तहसील, 68 विकास खंड और 2608 ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। विंध्य क्षेत्र में 17 परियोजनाओं के तहत कुल 162 पाइप पेयजल योजनाएं हैं। इसमें 22 सतही जल आधारित और 140 भूजल आधारित योजनाएं हैं। इन योजनाओं में कुल 2,961 राजस्व ग्रामों की कुल 40,45,943 आबादी के लिए 6,69,508 क्रियाशील गृह जल संयोजन (एफएचटीसी) की व्यवस्था की गई है। इससे कुल 6,69,508 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी।
युवाओं को रोजगार भी देगा जल जीवन मिशन
ग्रामीण इलाकों में शुद्ध पेयजल देने के साथ ही जल जीवन मिशन की ‘हर घर नल योजना’ गांव व कस्बे के लोगों को रोजी-रोजगार से भी जोड़ेगी। पहले चरण में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में पूरी होने जा रही परियोजनाओं में करीब 30 हजार से अधिक लोगों को संविदा पर नौकरी पर रखा जाएगा। इतना ही नहीं गांव-गांव और कस्बों में जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन के साथ फिटर, प्लंबर, मकैनिक और सिक्योरिटी गार्ड की भी भर्ती होगी। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त बनाने के साथ ही उनको रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।