{"_id":"e647ab53ffbd58a78b099d76ed603238","slug":"trial-of-new-shatabdi-train-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम के लिए नई शताब्दी ट्रेन का ट्रायल शीघ्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम के लिए नई शताब्दी ट्रेन का ट्रायल शीघ्र
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 04 Jun 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की राजधानी से काठगोदाम के बीच नई शताब्दी ट्रेन का शीघ्र की ट्रायल होने जा रहा है। नई शताब्दी ट्रेन का ट्रायल सफल होने के बाद संचालन को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक नई शताब्दी ट्रेन का ट्रायल काठगोदाम और रामपुर के बीच इसी हफ्ते होने की उम्मीद है। रेलवे इस ट्रायल की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
काठगोदाम के लिए चलने वाली नई शताब्दी ट्रेन गोमतीनगर स्टेशन पर दौड़ने की राह देख रही है। वहीं, रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
लखनऊ जंक्शन-मंडुवाडीह कृषक एक्सप्रेस में 3 जून को लखनऊ जंक्शन तथा 4 जून को मडुवाडीह से वातानुकूलित द्वितीय सह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 5 जून को गोरखपुर तथा 7 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वातानुकूलित 3 टियर श्रेणी का एक-एक-कोच लगाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त काठगोदाम- भगत की कोठी एक्सप्रेस में 5 जून को काठगोदाम तथा 7 जून को भगत की कोठी से, लखनऊ जंक्शन-मंडुवाडीह कृषक एक्सप्रेस में 5 जून को लखनऊ जंक्शन 6 जून को मंडुवाडीह से एवं लखनऊ जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस में 5 जून को लखनऊ जंक्शन तथा 6 जून को जबलपुर से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।