{"_id":"60f68a51b496945479484056","slug":"trial-of-ac-bus-starts-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अब साधारण किराए में करें एसी सिटी बस में सफर, ट्रायल रन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अब साधारण किराए में करें एसी सिटी बस में सफर, ट्रायल रन का शुभारंभ
Tue, 20 Jul 2021 02:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:03 PM IST
सार
मंगलवार को नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने 1090 चौराहा पर चार नई सिटी बसों का ट्रायल रन का शुभारंभ करने के बाद कहा कि एक माह तक इन बसों का सफल ट्रायल होने के बाद पीएमआई कंपनी के द्वारा लखनऊ शहर में 96 अन्य बसों का तीन माह में संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक एसी बसें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 14 शहरों की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 700 इलेक्ट्रिक एसी बसों को चलाया जाएगा। इन एसी सिटी बसों में यात्री साधारण किराया देकर सफर कर सकेंगे। यात्रियों को यह सुविधा सिर्फ एक साल तक ही हासिल होगी। यह उद्गार नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने व्यक्त किये।
मंगलवार को मंत्री ने 1090 चौराहा पर चार नई सिटी बसों का ट्रायल रन का शुभारंभ करने के बाद कहा कि एक माह तक इन बसों का सफल ट्रायल होने के बाद पीएमआई कंपनी के द्वारा लखनऊ शहर में 96 अन्य बसों का तीन माह में संचालन किया जाएगा।
जबकि आगरा, कानपुर को भी 100-100, प्रयागराज, वाराणसी और गाजियाबाद को 50-50, झांसी, अलीगढ़, मुरादाबाद, गोरखपुर, शाहजहांपुर व मथुरा वृंदावन में 25-25 बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, नगर विकास मंत्री ने जिन बसों का ट्रायल किया वह बिना सवारी के (बालू की बोरी) दस रूट पर चलेंगी। इस मौके पर नगर विकास एवं सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।
45 मिनट चार्ज होकर 120 किमी चलेगी
दूसरे फेज में आई इलेक्ट्रिक एसी बसों में बहुत सी खासियत हैं। ये सिटी बस ढाई घंटे में चार्ज होने के बाद महज 80 किमी तक ही चलती थी। मगर, ये नई बस सिर्फ 45 मिनट में चार्ज होकर 120 किमी तक चलेंगी।