फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tree

54 ग्राम पंचायतों में रोपें जायेंगे 87 हजार पौधे

Tue, 15 Jun 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
tree
बेलसर (गोंडा)। विकास खंड बेलसर के 54 ग्राम पंचायतों में 87 हजार पौध रोपण की तैयारी की जा रही है। पौधरोपण मनरेगा योजना से जोड़ा जाएगा। इससे हरियाली के साथ-साथ 28974 पंजीकृत मजदूरों को काम भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

बेलसर विकास खंड बेलसर में पहले 51 ग्राम पंचायतें थीं। तीन ग्राम पंचायतों के बढ़ने से ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। बेलसर के 54 ग्राम पंचायतों में 87 हजार पौध रोपण कराने कि तैयारी की जा रही है। पौधरोपण में मनरेगा मजदूरों को जोड़ा जाएगा। इस समय विकास खंड बेलसर में 28974 मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायतों को वन विभाग निशुल्क उपलब्ध कराएगा। पौधरोपण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि महुआ, पाकड़, बरगद, पीपल, जामुन, शीशम, नीम आदि फलदार या अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे रोपित किए जाएं। बीडीओ सदानंद चौधरी ने बताया कि प्रति ग्राम पंचायत 1500 के लगभग पौध रोपित करने का लक्ष्य रखा जाएगा। पौधरोपित करने के लिए ग्राम समाज, स्कूल, चारागाह आदि स्थानों पर लगाए जाएंगे। बताया कि पौधरोपण के साथ-साथ संरक्षण पर विशेष जोर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed