फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   treatment in kgmu

केजीएमयू में कराना है इलाज तो अब यहीं की लैब से करानी होगी कोरोना की जांच

Fri, 26 Feb 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
treatment in kgmu
लखनऊ। केजीएमयू का नया फरमान अति गंभीर मरीजों की मुसीबत बढ़ा रहा है। केजीएमयू अब दूसरी किसी भी लैब की कोरोना रिपोर्ट नहीं मान रहा है। केजीएमयू लैब से जांच के बाद ही मरीज को आईसीयू या वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में अति गंभीर मरीज निजी सेंटर जाने को मजबूर हैं और गरीब मरीज रिपोर्ट आने तक छह से आठ घंटे तक इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अन्य राज्यों में एक बार कोरोना के घातक होने के के बाद केजीएमयू प्रशासन ने सभी मरीजों की जांच के बाद ही विभाग या आईसीयू में भर्ती के निर्देश दिए हैं। भर्ती न करने के पीछे केजीएमयू प्रशासन का तर्क है कि बीते दिनों निजी लैब की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान केजीएमयू लैब की जांच में कई मरीज पॉजिटिव आ गए। ऐसे में विभाग को सैनिटाइज करने संग बंद करना पड़ा। सतर्कता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ट्रॉमा सीएमएस डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि कोविड रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को ट्रॉमा के सभी विभागों में भर्ती किया जा रहा है। कुछ विभागों में पॉजिटिव मरीज आने के बाद उनके लिए यह निर्देश जारी किए गए हैं। केजीएमयू लैब की रिपोर्ट के साथ ही उनके विभाग में भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed