{"_id":"4e8754e680e586e1cab38671107e10c4","slug":"treasure-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव नहीं, मसाले वाली गली में मिला 'खजाना'!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव नहीं, मसाले वाली गली में मिला 'खजाना'!
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 10 Nov 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
सआदतगंज क्षेत्र में एक पुराने मकान में खोदाई के दौरान खजाना मिलने की खबर फैल गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस को मकान मालिक ने ब्लैकमेलर की करतूत बताया।
एसओ सआदतगंज समर बहादुर यादव ने बताया कि एक व्यक्ति ने मसाले वाली गली स्थित शिवकुमार गुप्ता के मकान के नवनिर्माण के दौरान गड़ा खजाना मिलने की सूचना दी थी।
पढ़ें- सोना नहीं, अब कुछ और खोजा जा रहा डौंडियाखेड़ा में
विज्ञापन
सूचना देने वाले का कहना है कि अन्य मजदूरों के साथ वह खुद काम कर रहा था। खोदाई के दौरान फावड़ा ठोस वस्तु से टकराया। चमकीली वस्तु नजर आते ही मालिक ने काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन
पढ़ें- बस 5 फीट की खुदाई के बाद खुल जाएगा राज खजाने का
कुछ दिन टालमटोल के बाद दूसरे मजदूरों से काम कराने लगा। इस सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। दूसरी तरफ, भवन स्वामी शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि उसने मुकेश को मकान के पुनर्निर्माण का ठेका दिया था।
एक हफ्ते पहले कलीम नामक व्यक्ति ने उससे 50 हजार रुपये की मांगे। इन्कार करने पर परेशानी खड़ी करने की धमकी देने लगा। शिवकुमार का आरोप है कि कलीम ने ही साथियों की मदद से खजाना मिलने की अफवाह फैलाई है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...