फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Travellers of 11 states along with Maharashtra will have to provide covid report to enter in Uttar Pradesh.

यूपी: महाराष्ट्र सहित 11 राज्यों से आने वाले यात्रियों पर होगी सख्ती, कोविड रिपोर्ट दिखाने के बाद ही मिलेगी इंट्री

Tue, 27 Jul 2021 12:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अमित मुद्गल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ/अमित मुद्गल Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Jul 2021 12:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में अब महाराष्ट्र सहित, मणिपुर, मिजोरम, केरल, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से आने वाले यात्रियों को कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट या फिर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग जाने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

विज्ञापन
Travellers of 11 states along with Maharashtra will have to provide covid report to enter in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में कोरोना के नियंत्रण की बनी स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार किसी तरह का मौका नहीं लेना चाहती है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने अब कोविड की उच्च पॉजिटिविटी दर वाले राज्यों से आने यात्रियों को प्रदेश में आने पर कोविड रिपोर्ट या कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने का प्रमाण पत्र दिखाने की शर्त रख दी है।

विज्ञापन


इसके तहत अब महाराष्ट्र सहित, मणिपुर, मिजोरम, केरल, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, उड़ीसा व आंध्र प्रदेश से आने वाले यात्रियों को कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट या फिर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग जाने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रयास सतत किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का दावा है कि यूपी सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग करने वाला राज्य है। अब तक यहां 6 करोड़ 45 लाख 02 हजार 956 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत 24 घंटे में 02 लाख 25 हजार 09 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 36 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 73 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए केस की पुष्टि नहीं हुई। 54 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 21 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।  इस अवधि में पॉजिटिविटी दर 0.01% रही।


कुल 508 लोग होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6% है। अब तक 16 लाख 84 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed