फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   travellers can travel by same ticket in bus and train

एक ही टिकट पर कर सकेंगे ट्रेन और बस का सफर

Wed, 09 Sep 2015 02:45 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
travellers can travel by same ticket in bus and train

अब एक ही टिकट पर ट्रेन और परिवहन निगम की बस में यात्री सफर कर सकेंगे। यानी यात्रियों को नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद परिवहन निगम की बस गंतव्य तक पहुंचाएगी। यह बस स्टेशन के बाहर यात्रियों का इंतजार करेगी। सबसे पहले यह सुविधा नई दिल्ली स्टेशन पर शुरू होगी।

विज्ञापन


इस सिलसिले में सात सितंबर को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के बीच अनुबंध हो चुका है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के. रवींद्र नायक और आईआरसीटीसी के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक एके मनोचा के निर्देश पर क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस और आईआरसीटीसी के अनिल के बीच हुए अनुबंध में सहमति बनी कि पहले यह सुविधा तीन महीने के लिए ट्रायल पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बताया कि देश के किसी भी कोने से ट्रेन के जरिये आने और नई दिल्ली स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों को गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर, देहरादून, सहारनपुर, गुड़गांव, फरीदाबाद आदि को परिवहन निगम की बस पहुंचाएगी। इसके लिए यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक कराना पड़ेगा।

एयरकंडीशनर बसें उपलब्‍ध होंगी यात्रियों के लिए

travellers can travel by same ticket in bus and train

आईआरसीटीसी ऐसे यात्रियों से सफर की शुरुआत करने वाले रेलवे स्टेशन से बस से जाने वाले अड्डे तक किराया लेकर एक टिकट जारी करेगा, जिससे ट्रेन और बस में सफर करने की सुविधा हासिल होगी।

परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए इंटीग्रेटेड सेवा का शुभारंभ होगा। इसके तहत यात्रियों को जनता एसी बस लोहिया के जरिये ट्रेन के बाद का सफर मुहैया होगा।

यह लोहिया बसें स्टेशन के निर्धारित जगह पर खड़ी होंगी। बस का कंडक्टर आईआरसीटीसी के चार्ट से यात्रियों का सत्यापन करेगा।

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (आईटी) विनीत सेठ ने बताया कि आईआरसीटीसी 17 सितंबर को नई दिल्ली स्टेशन पर इस सुविधा का शुरुआत करने जा रही। यानी ट्रेन से नई दिल्ली स्टेशन पर उतरने वाले यात्री लोहिया बस से सफर कर सकेंगे। इसके 90 दिन बाद लखनऊ के चारबाग एवं लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर यह सुविधा हासिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed