फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trauma registration counter now at the main gate.

Lucknow News: ट्रॉमा में पंजीकरण काउंटर अब मुख्य गेट पर

Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Trauma registration counter now at the main gate.
ट्रॉमा में पंजीकरण काउंटर अब मुख्य गेट पर
लखनऊ। केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी मरीजों और तीमारदारों को पंजीकरण के लिए अब ट्रॉमा के पीछे तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मुख्य गेट के पास ही नए पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जिससे इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों का पंजीकरण आसानी से हो सकेगा। यह कदम मरीजों को राहत देने के लिए उठाया गया है। पहले पंजीकरण की व्यवस्था ट्रॉमा सेंटर के पीछे थी। गंभीर मरीज को इमरजेंसी में छोड़कर तीमारदारों को पंजीकरण के लिए भागदौड़ करनी पड़ती थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। ट्रॉमा सीएमएस प्रेमराज सिंह ने बताया कि नए काउंटर से तीमारदार वहीं पंजीकरण करा सकेंगे। इससे इमरजेंसी में इलाज शुरू कराने में भी आसानी होगी। ट्रॉमा सेंटर में 400 बेड हैं और रोजाना 250 से 300 से अधिक मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed