फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trauma centre is open soon in pgi

सीएम की सख्ती के बाद पीजीआई में जल्द शुरू होगा ट्रॉमा सेंटर

Thu, 13 Aug 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Thu, 13 Aug 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
Trauma centre is open soon in pgi

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एसजीपीजीआई के ट्रॉमा सेंटर को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को वहां की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर काफी दिनों से बनकर तैयार है।

विज्ञापन


सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर उसे जल्दी चलाया जाए। जिससे प्रदेश की जनता को राहत पहुंचाई जा सके। उन्होंने संस्थान में बन रहे अन्य निर्माणाधीन भवन भी गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान एसजीपीजीआई में देरी से चल रहे प्रोजेक्ट पर नाराजगी जतायी। मुख्य सचिव आलोक रंजन और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों से उन्होंने कहा कि पीजीआई प्रदेश का प्रतिष्ठित संस्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में गंभीर मरीज इलाज के लिए आते हैं। वर्तमान ओपीडी में जगह की कमी को देखते हुए नए भवन के निर्माण की लगातार समीक्षा की जाए। जिससे इस ब्लॉक में जल्दी ओपीडी सेवाएं शुरू की जा सकें।

इमरजेंसी सेवा में मरीजों के हिसाब से नहीं है इंतजाम

Trauma centre is open soon in pgi

इमरजेंसी सेवाओं को उन्होंने मरीजों की संख्या के हिसाब से नाकाफी बताया और कहा कि आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्याप्त जगह,बिस्तरों की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता को गंभीर रोगों का प्रदेश में ही इलाज उपलब्ध कराने के लिए विश्वस्तरीय संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का कार्य कर रही है।

इसके साथ ही संस्थानों एवं कॉलेजों की क्षमता विस्तार भी किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि एसजीपीजीआई भी अपने स्तर को सुधारने का लगातार प्रयास करता रहेगा। उन्होंने न्यू ओपीडी ब्लॉक के कार्य पूरा करने के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट जारी करने की जानकारी भी दी।

केजीएमयू के कर्मचारियों को भी एसजीपीजीआई के बराबर वेतनमान दिए जाने का प्रस्ताव बुधवार को शासन को भेज दिया गया।

कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी राधेश्याम जायसवाल ने बताया कि बुधवार को प्रस्ताव को शासन भेजने के लिए रजिस्ट्रार से मुलाकात की गई थी। इसके अलावा 14 मृतक आश्रितों की तैनाती का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed