{"_id":"65957ea6b98b146f69008943","slug":"transport-strike-ends-buses-returned-to-the-roads-relief-to-passengers-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट हड़ताल खत्म:सड़कों पर लौटीं बसें, यात्रियों को राहत, पर कई पेट्रोल पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट हड़ताल खत्म:सड़कों पर लौटीं बसें, यात्रियों को राहत, पर कई पेट्रोल पंपों पर नहीं मिला पेट्रोल-डीजल
Wed, 03 Jan 2024 11:04 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:04 PM IST
सार
बस ड्राइवर बुधवार सुबह से ही बस अड्डों पर पहुंच गए। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर, पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी को दूर करने के लिए अमौसी डिपो से टैंकरों की सप्लाई तेज कर दी गई।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल तो मंगलवार रात समाप्त हो गई मगर उसका असर बुधवार को दोपहर तक रहा। जिन पेट्रोल पंपों पर मंगलवार को डीजल पेट्रोल समाप्त हो गया था उनमें से ज्यादातर पर दोपहर तक डिपो से पेट्रोल और डीजल के टैंकर नहीं पहुंच पाए। ऐसे में लोगों दूसरे दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर तक हजरतगंज के तलवार पेट्रोल पंप सहित शहर के कई पेट्रोल पंप खाली रहे। पेट्रोल पंप की प्रतिनिधि ने बताया कि पेट्रोल मंगलवार शाम को समाप्त हे गया था और डीजल बुधवार सुबह समाप्त हो। डिपो से टैंकर दोपहर बाद आया। ऐसे में शाम से पेट्रोल की बिक्री शुरू हो सकी।
विज्ञापन
वहीं पेट्रोलिय डीलर्स एसेासिएशन के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया तेल डिपो से लखनऊ के अलावा कई जिलों को टैंकर भेजे जाते हैं। ऐसे में आपूर्ति सामान्य होने में देर लग रही है। बुधवार को सभी रात तक सभी पंपों पर पेट्रोल पहुंचने की उम्मीद है। इंडियन ऑयल कंपनी के राज्य प्रमुख व तेल कंपनियों के समन्वयक राजेश सिंह ने बताया कि डिपो से टैंकरोंं को भरकर भेजा जा रहा है। जरूरत पड़ी तो बाटलिंग प्लांट चलाने की अवधि भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
सामान्य हुआ जनजीवन
हिट एंड रन मामले में सख्त कानून के खिलाफ मंगलवार को हड़ताल खत्म होने के बाद बस चालक बुधवार से काम पर लौट आए। उधर, ट्रांसपोर्टरों ने भी ट्रक, टैंकर बाहर निकाले और पेट्रोलियम सहित अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति सुचारू करवाई।
बस ड्राइवर बुधवार सुबह से ही बस अड्डों पर पहुंच गए। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर, पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कमी को दूर करने के लिए अमौसी डिपो से टैंकरों की सप्लाई तेज कर दी गई। लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री पंकज शुक्ला ने कहा, वाहन चलाने वाला हर कोई ड्राइवर है। इनकी मांग पर सरकार के फैसले का स्वागत किया गया है। ड्राइवरों ने कहा, सरकार हर तबके के साथ है।
उधर, रोडवेज के एमडी मासूम अली सरवर ने कहा, हड़ताल में रोडवेज बस के ड्राइवर भी शामिल हो गए थे। लिहाजा बसों का संचालन काफी प्रभावित रहा और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।