Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Transport Corporation buses will not run at night for one month to prevent accidents due to fog

UPSRTC: कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए सरकार का बड़ा फैसला, रात में नहीं चलेगी परिवहन निगम की बसें

Tue, 20 Dec 2022 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 20 Dec 2022 10:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात में बसों का संचालन बिल्कुल न किया जाए।

विज्ञापन
Transport Corporation buses will not run at night for one month to prevent accidents due to fog
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रात्रिकालीन बस सेवाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। अगले एक माह तक रात्रिकालीन बसों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी।

विज्ञापन


रात में जो भी बसें रूट पर संचालित होने के लिए निकाली जाएं और अगर ज्यादा कोहरा हो जाए तो निकट के बस स्टेशन पर बसों को खड़ा किया जाए। एमडी ने साफ तौर पर कहा है कि कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं में अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात में बसों का संचालन बिल्कुल न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसे सुनिश्चित करते के लिए रात आठ से 12 बजे तक सभी अधिकारी बस स्टेशनों पर कैंप करें। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि अगर संचालन के बीच कोहरा मिलता है तो बस को निकटतम बस स्टेशन या सुरक्षित स्थान पर बस को खड़ा किया जाए।

कोहरे के कारण आगामी एक माह के लिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रात्रि सेवाओं का ऑनलाइन आरक्षण स्थगित किया जाए। कोहरे के कारण दुर्घटना पर  किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


कोहरे में बंद रहेंगी बसें : दयाशंकर
निर्देश दिए गए हैं कि रात को कोहरे में बसों का संचालन बंद किया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक इसका निर्णय लेंगे और जहां कोहरा है वहां बसों को तत्काल रोक दिया जाएगा। अक्सर रात आठ से सुबह आठ बजे तक कोहरा पड़ता है। इस समय में ही ज्यादा ध्यान रखना होगा। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यदि मौसम साफ है और कोहरा नहीं है तो बसों का संचालन बदस्तूर चलेगा। बसों को जहां भी होटल, थाना, पेट्रोल पंप आदि पर रोका जाएगा वहां क्षेत्रीय प्रबंधकों की जिम्मेदारी रहेगी कि यात्रियों और चालक परिचालकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। - दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री परिवहन (स्वतंत्र प्रभार)
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed