{"_id":"0c5d48a753ce87a44b77b1240d612d3a","slug":"transformer-burned-electricity-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर जला, बत्ती बिन कटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर जला, बत्ती बिन कटी रात
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 May 2014 04:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर क्षेत्र में रविवार रात को 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जला तो लोगों को सुबह बिजली नसीब हुई।
विज्ञापन
वहीं, 11 केवी बंगला बाजार फीडर में खराबी आने से रजनीखंड सहित कई इलाकों में चार घंटे बिजली नहीं आई। वहीं, जानकीपुरम एवं इंदिरानगर में बिजली संकट रहा।
कल्याणपुर उपकेंद्र इलाके बहादुरपुर में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर रात एक बजे जला। लोगों ने रात को ही उपकेंद्र पर पहुंच गए।
इसके बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाने की कोशिश शुरू हुई। इसमें सुबह के छह बज गए।
वहीं, 11 केवी बंगला बाजार फीडर में आयी खराबी से रविवार रात 12:30 बजे से तड़के 4:30 बजे तक रजनीखंड, सालेहनगर, रुचिखंड, रतनखंड की बिजली ठप रही।
तेलीबाग निवासी अमित साहू ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे बिजली अचानक चली कई। ढाई घंटे बाद बिजली आई और आधे घंटे बाद फिर चली गई।
उधर, बालागंज में रोजना रात 8 बजे से 12 बजे तक हो रही कटौती से जीना दुश्वार है।
राहुल निगम ने बताया कि यहां रोज रात में चार से पांच घंटे की कटौती हो रही है।