फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   transfers of basic teachers in uttar pradesh

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर्स से जुड़ा अहम अपडेट पढ़ें यहां

Fri, 28 Jul 2017 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Jul 2017 11:29 AM IST
विज्ञापन
transfers of basic teachers in uttar pradesh
डेमो प‌िक

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों के तबादले अगस्त से सितंबर के बीच होंगे। विभाग में शिक्षकों के समायोजन का काम निर्धारित अवधि में पूरा नहीं होने से तबादला नीति का समयबद्ध पालन नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


समायोजन और तबादले में विलंब से शिक्षक स्कूल में पठन पाठन छोड़कर बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर से लेकर निदेशालय और सचिवालय तक चक्कर काट रहे हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग की तबादला नीति में स्थानांतरण आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून और समायोजन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई थी। 

उसके बाद समायोजन के लिए अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई, लेकिन अभी तक सभी जिलों में समायोजन कार्य पूरा नहीं हुआ। 50 फीसदी से अधिक जिलों में समायोजन कार्य अभी तक किया जा रहा है, वहीं, कुछ जिलों में समायोजन शुरुआती दौर में है।
विज्ञापन


अगस्त में होंगे तबादले
समायोजन का काम कुछ जिलों में चल रहा है। समायोजन पूरा होने के बाद अगस्त में तबादले किए जाएंगे।
- सर्वेेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, निदेशक बेसिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed